राजनीति को बंद करो बस इतना स्वीकार करो
राहुल मोदी साथ खड़े होकर दुश्मन पर वार करो
कीमत जो देनी है देना पर चुन चुन कर बदला लेना है
यहां चौड़ी छाती वीरों की और महाकाल सी सेना है
कुछ कहो नहीं बस सुनो उन्हीं की करने दो जो करना है
राष्ट्र कह रहा तुमसे साथ खड़े होकर हुंकार भरो
राजनीति को बंद करो बस इतना स्वीकार करो
राहुल मोदी साथ खड़े होकर दुश्मन पर वार करो
मंदिर मस्जिद भी सह लेंगे और जात-पात भी सह लेंगे
वीरों की शान की खातिर हर बात तुम्हारी सह लेंगे
अंधियारा बढ़ रहा है देखो सुबह को फिर से
छलने को
दया धर्म सब छोड़कर अब दुश्मन के सीने पर वार करो
राजनीति को बंद करो बस इतना स्वीकार करो
राहुल मोदी साथ खड़े होकर दुश्मन पर वार करो
पुलवामा के शहीदों को समर्पित .... A S
