हां ठीक ही कहा तुमने मैं मूर्ख हूं,
चालाक होता तो क्या तुम जैसों की सुनता l
हां मेरे दोस्त बहुत कमियां है मुझ में,
नहीं होती तो क्या इन लाखों में तुम को चुनता ll
देखो जिन्हें नहीं कहा मैंने दोस्त,
उन्हें मेरी बातें सच्ची लगी l
मेरे जज्बात भी उनको समझ में आने लगे,
मेरी लिखी हर लाइन उनको अच्छी लगी ll
हां ठीक ही कहा तुमने मैं मूर्ख हूं l
हां ठीक ही कहा तुमने मैं मूर्ख हूं ll


