एक पत्थर दिल के पिघलने की बात थी,
दौर ऐ इश्क में गिरकर संभलने की बात थी,
मंजिल आज नहीं तो कल मिल ही जाती,
बस जरा संघर्ष और घर से निकलने की बात थी।
हवाओं के रुख को बदलने की बात थी,
लड़खड़ाए कदम तो संभलने की बात थी,
मंजिल आज नहीं तो कल मिल ही जाती,
बस दिल में एक जुनून भरने की बात थी।
दरिया की तरह मचलने की बात थी,
और समंदर की ओर चलने की बात थी,
जमाना झुकता शीश तुम्हारे कदमों में भी,
बस सूरज की तरह निकलने की बात थी।
अपने किरदार को गढ़ने की बात थी,
मजबूत इरादे से आगे बढ़ने की बात थी,
मुँह बंद हो जाते सारे विरोधियों के तुम्हारे,
बस जरा हिम्मत और लड़ने की बात थी,