भूख उन्हें कहा लगती है,
जिनके भीतर कुछ करने की प्यास होती है,
उन्हें नींद अक्सर कम आती है,
जिनके भीतर कुछ करने की आग होती है।
जैसे जैसे आग बढ़ती जाती है,
वैसे वैसे एक जुनून सा चढ़ता जाता है,
और जुनून जब हद से गुजर जाता है,
तो व्यक्ति का लक्ष्य ही उसका खुदा बन जाता है।