अच्छा लगता है तुम्हारी नजरों से नजर मिलना अच्छा लगता है, तुम्हारी याद में खो जाना अच्छा लगता है,, गये हो छोड़ कर जब से यहाँ तन्हा अकेला, अब तुम्हारे बिन कहा हमें जमाना अच्छा लगता है। तुम्हारे साथ साथ मुस्कुराना अच्छा लगता है, तुम्हे अपने दिल का हाल सुनना अच्छा लगता है, गये हो छोड़ कर जब से यहाँ तन्हा अकेला, अब तुम्हारे बिन कहा हमें जमाना अच्छा लगता है। प्यारे प्यारे दोस्तो से गप्पें लड़ना अच्छा लगता है क्लास में पीछे बैठ कर शोर मचाना अच्छा लगता है,, जिसने गुजारा हो अपना स्वर्णिम समय इस स्वर्ग में, अब उसे कही और का कहा ठिकाना अच्छा लगता है। हर रोज सेंट्रल लाइब्रेरी जाना अच्छा लगता है, किताबो की दुनिया में खो जाना अच्छा लगता है, जिसने गुजारा हो अपना स्वर्णिम समय इस स्वर्ग में, अब उसे कही और का कहा ठिकाना अच्छा लगता है। इस परिसर में चिड़ियों का चहचहाना अच्छा लगता है, पेड़ो पर बना हुवा उनका आशियाना अच्छा लगता है, और उनकी तरह ही अपने पंखों को फड़फड़ाते हुवे, इस अनन्त आसमान में उड़ जाना अच्छा लगता है। - रचनात्मक पंकज