हर वो चीज जो हम आंखों से देखे,
वो सच ही हो ये ज़रूरी तो नहीं।
जो खास हो, वो पास हो,
ये ज़रूरी तो नहीं।
जरूरी तो ये भी नही की मैं सच बोलूं और तुम मान जाओ।
जो तुम सोच रहे हो वो सच हो ये ज़रूरी तो नहीं.!!

जो हंस रहा हो, जो रो न रहा हो,
वो दुखी नहीं हो ये ज़रूरी तो नहीं..
रिश्तों की गांठे सुलझाता हुआ कोई,
सभी गांठे खुल ही जाए ये ज़रूरी तो नहीं।
जरूरी तो ये भी नही है,जो तुम सोच रहे हो वही दिखे ही,
जो नही दिख रहा वो झूठ ही हो ये ज़रूरी तो नहीं.!!

साथ ही है मगर अपने है सब
ये जरूरी तो नहीं..!!
जो पास नहीं घर के, दिल में हो,
घर के पास में हो ये ज़रूरी तो नहीं।
जरूरी तो ये भी नहीं की तुम जो चाहो हम बोल ही दे,
नहीं बोलना हमारी मजबूरी नहीं, ये जरूरी तो नहीं।
ये जरूरी तो नहीं...