कुछ कहना तो चाहता हूं,
मगर बोलने में घबराता हूं,
प्यार करता तो हूं बहुत,
बताने में शर्माता हूं।
क्या तुम्हारा भी ये हाल है,
तो मेरे दोस्त, मोहब्बत की यही तो मिसाल है।

तुमको सुनना तो चाहता हूं,
बस बोलने से कतराता हूं।
तुम आंख भर के देख लो बस,
मैं देखने में शर्माता हूं,
क्या तुम्हारा भी ये हाल है,
तो मेरे दोस्त, मोहब्बत की यही तो मिसाल है।

मेरी ख्वाहिशें मेरे अरमान,
जाहिर करने से कतराता हूं,
तुम्हारे खोने की सोच भर से बस,
कितना ही घबराता हूं।
क्या तुम्हारा भी ये हाल है,
तो मेरे दोस्त, मोहब्बत की यही तो मिसाल है।

तेरे बिना खुशियों की सौगात अधूरी है,
तेरे न होने से मेरी जिंदगी ही अधूरी है
तू आ जाए पास तो सब खास हो जाए
तू ही मेरा हर एक पल और तू ही बस सांस हो जाए।


"विक्की"