मैंने उस से कहा,

मुझे अपने हाल पर छोड़ दो,

ये उलझे हुए कुछ सवालों पर छोड़ दो,

ये मुहब्बत की झूठी रिवाजों पर छोड़ दो,

ये सादी पड़ी हुई किताबों पर छोड़ दो,

ये उम्मीदों की छुटी रवानी पर छोड़ दो,

जो लिखी ही अधूरी, उस कहानी पर छोड़ दो..

जो छूटा अगर अबकी, तो पकड़ नहीं आऊंगा,

गया जो इस बार, तो वापस नहीं आऊंगा..

इसलिए की मैं जाहिल, तेरी मुहब्बत के काबिल नहीं,

मेरी काबिलियत के मलाल पर छोड़ दो,

मेरी उस कुछ अधूरे सवाल पर छोड़ दो,

मुझे अपने हाल पर छोड़ दो.

"विक्की"