है जो परेशानी का सबब, गुजर तो जाएगा ही,

बीतेगा जो वक्त के साथ, याद तो आएगा ही।


जाने कितने हमसफर, हमराही और मुसाफिर थे,

जो दरअसल थे सबबगार, वही असली काफिर थे ।


पतवार छोड़ने आया था तू, सब छोड़े जायेगा ही,

बीतेगा जो वक्त के साथ, याद तो आएगा ही ।


महफिल में थे जाने कितने खिदमतगार,

महफिल बिखड़ने तो दे, सब जायेगा ही

बीतेगा जो वक्त के साथ, याद तो आएगा ही।


खड़ा है कौन तेरे साथ, ये तेरा वक्त बताएगा ही,

बीतेगा जो वक्त के साथ, याद तो आएगा ही।


हम थे सब पहले पैरोकार तेरे,

तुम क्या थे, नजर तो आएगा ही,

बीतेगा तो वक्त के साथ, याद तो आएगा ही।


टूटेगा तू खुद से, हार तो जायेगा ही,

हार के उठ, उठ के चल, चल के जी

लड़, दिखा अपने ताकत को,

तू क्या है ये तेरा हौसला तो दिखायेगा ही

बीतेगा जो वक्त के साथ, याद तो आएगा ही,

बीतेगा जो वक्त के साथ, याद तो आएगा ही।



"विक्की"