यही तो है वो मेरे दिल को दुखाने वाला

लौट आया है मुझे छोड़ के जाने वाला


अब कहीं मिलता है, तो आंख चुराता है वो

मेरी तस्वीर को सीने से लगाने वाला


कितना तरसेगा मेरे पीछे पता है मुझको

मेरी बातों को हवाओं में उड़ाने वाला


हाथ थामे कभी जो साथ मेरे चलता था

मेरी राहों में है दीवार गिराने वाला


फिर से तैयार है अब छोड़ने को क्यों है वो

मेरे ऊपर था कभी जान लुटाने वाला


आज बाज़ार में इज़्ज़त न है उसकी कोई

था वो 'अनमोल' की औकात दिखाने वाला