मन को शांत रखा जिसने
विजय उसके साथ होता है
कुछ भी मुमकिन हो सकता है
जब धैर्य का साथ होता है
चाहे चढ़ना हो पहाड़
मारेगा फिर तू भी दहाड़
हिम्मत न तू फिर खोता है
जब धैर्य का साथ होता है
पांडव का था अस्त्र धैर्य
रघुवर का भी था शस्त्र धैर्य
जब कौरव को पछाड़ा था
तब धैर्य का ही सहारा था
आगे कभी न चलकर रोता है
जब धैर्य का साथ होता है।
अनमोल
