प्रेम जगत का चालक है,
मानव का परिपालक है।
प्रेम बिना नहीं चलती सृष्टि,
प्रेम ही तो संचालक है।
प्रेम माता की बातों में है,
प्रेम पिता की आँखों में है।
प्रेम दादा की शाबाशी और
झुर्रियों वाले हाथों में है।
प्रेम दादी की प्यारी - प्यारी,
कहानी वाली रातों में है।
प्रेम बहन के साथ में भी और
भाई की उन डांटो में है।
प्रेम हो जिससे क्रोध उसी से,
प्रेम कहाँ बिन बातों के है।
कलम से - चुटकी
