तू बस आगे बढ़ता जा
सफर अभी बाकी हे बस चलता जा
इस सफर का रास्ता आसान नहीं हे
जो थम जाए डर कर वो इंसान नहीं हे
रास्ते कठिन हो तो मंज़िल सुनहरी होती हे
चलते चलते ही ये राह पूरी होती हे
हम चलेंगे युही  सर उठाकर
हम जियेंगे सदा मुस्कुराकर
लाख ग़म मुश्किलें आये
ना रुकेंगे कभी घबराकर
 
तू बस आगे बढ़ता जा
सफर अभी बाकी हे बस चलता जा

मंज़िल करीब दिखेगी तुझे
आकर गले लगेगी तुझे
तेरी हिम्मत से रास्ते आसान होंगे
तेरी जीत में स्वागत करने भगवiन होंगे
न डरना कभी न रुकना कभी
किसी ग़म के आगे न झुकना कभी
इस तरह से चल की पर्वत भी झुके तेरे आगे
इस तरह से जी की मंज़िल खुद आकर रुके तेरे आगे
लाख कोशिश करे ये ज़माना
पर कभी तू कदम न डगमगाना
जिस दिन तू मंज़िल हासिल कर जायेगा
उस दिन तू जीने के काबिल हो जायेगा

तू बस आगे बढ़ता जा
सफर अभी बाकी हे बस चलता जा