पीछे मुड कर जब देखा तो

कुछ दोस्त दिखाई देते है

वो शोर सुनाई देते हे

वो खेल दिखाई देते हे


जब हम युही सब मिलजुलकर

कॉलेज से भगा करते थे

वो दिन भर दोस्तों के घर पर

जब गप्पे लड़ायाकरते थे

अब जाने क्यों वो गली मोहल्ले

सन्नाटे से लगते हे

पीछे मूड कर जब देखा तो ...


अब न वक़्तकिसी के पास हे

न मिलने की कोई आस हे

कोई कही बसा हे दूर तलक

कोई लगता हे आस पास हे

ना जाने क्यों पर दिलो में

वो गीत सुनाई देते हे

पीछे मूड कर जब देखा तो


जो गीत साथ में गाते थे

वो गीत पुराने हो गए

हम आज अपने जीवन की

परेशानियों में खो गए

पहले मिलते थे बेमतलब

अब मिलने के बहाने ढूंढ़तेहे

पीछे मूड कर जब देखा तो

कुछ दोस्त दिखाई देते हे

वो शोर सुनाई देते हे

वो खेल दिखाई देते हे़ ़ ़ ़