ज़िंदगी तू अच्छी लगती है,

ज़िंदगी तू सच्ची लगती है,

ज़िंदगी जब तू सजती संवरती है,

तो अच्छी लगती है,

ज़िंदगी तू हँसती मुस्कुराती है,

प्यार से पेश आती है,

तो अच्छी लगती है,

ज़िंदगी जब तू ओढ़ती है गुलाबी चुनरियाँ,

और देख आइना निहारती है खुद को,

तो अच्छी लगती है,

ज़िंदगी तू मेरे साथ है साथ निभाना,

यूँ ही सजना संवरना हर हाल मे खुश रहना,

तू मेरी है मेरी ही बन कर रहना,

तुझसे यही कहूँगी सदा,

ज़िंदगी तू अच्छी लगती है,

ज़िंदगी तू सच्ची लगती है।