ये कहाँ आ गए हम,

यूँही साथ साथ चलते,

अब आ ही गए हैं तो,

चलते रहेंगे अंतिम साँस तक हम,

यूँही साथ साथ चलते,

थमने लगे अगर कदम हमारे चलते चलते,

एक दूजे को थाम लेंगे और फिर चल पड़ेंगे,

तय कर लेंगे उम्र का अँतिम पड़ाव भी हम,

यूँही साथ साथ चलते चलते,

ये कहाँ आ गए हम।