ये जो तुम बोलते हो बार बार

कि दिल पर लगती हैं तुम्हारी हर बात

ये करामात सिर्फ इसलिए हैं खास

क्योंकि मैं दिल से लिखती हूं हर बात

जो चाहे वो लिख दूं, ऐसा हुनर नही है मेरे पास

मैं सोचकर नही,भावनाओ में बहकर लिखती हूं

मन में जो जज्बात, तो कई बार मैं रोकर लिखती हूं

जैसा साफ मन, वैसी साफ बाते लिखती हूं

दिल में जो जज्बात, वो बिना मिलावट बात लिखती हूं

इसीलिए मेरी हर बात तुम्हारे दिल पर लगती हैं

ये जो तुम बोलते हो बार बार

कि दिल पर लगती हैं तुम्हारी हर बात।