यह रूप यह नूर भी ढ़ल जाएगा

चेहरे का रंग फीका पड़ जाएगा


तब भी तुझसे वह प्यार करे

क्या ऐसा लड़का तुझे मिल पाएगा


यदि ऐसा लड़का मिल जाए

मन को तेरे वह समझ पाए


दुनियादारी को छोड़ तभी

तुम अपने मन की सुन लेना


बेहतर से बेहतर को छोड़

तब तुम उसको चुन लेना


रहना हर दम साथ उसके

जीवन के सपने बुन लेना


सुनना ना बात तुम गैरों की

अपने ह्रदय की तुम सुन लेना