मैं शायर जिंदगी की हूं
जिसमे सुख दुख पीड़ा प्यार
हर चीज आ जाती हैं
सुनो मैं नही गा सकती हमेशा महबूब की शायरी
सुनना हो तो सुन लेना मुझसे कभी
तुम्हारे दुख, सुख, उम्मीदों,मजबूरियों, भावनाओ की कविताएं
जो जानती हैं तुम्हारे राज, मजबूरियां, तकलीफे
वो मैं हूं
मैं नही चुन सकती किसी एक विषय पर कविता लिखना
जिंदगी में हर रंग, हर बात आती है क्योंकि
जिंदगी नही सिमटती सिर्फ किसी एक रंग पर।