दरिया भी पास है
फिर भी इक प्यास है
'हां' न जबतक तू कहे
नहीं मुझको सांस है।
क्या कहूं मैं तुझे ऐ सनम
वास्ते तेरे दिल धड़के हरदम।
रंगीन शामें, महकती फिज़ां है
फिर भी न जाने क्यूं ऐसा समां है
कब से मेरा दिल तुझ पे फ़िदा है
ये मेरी जान अनोखा बयां है।
आके समा जा बांहों में मेरी
तुझे अपनी धड़कन को मैं सुना दूं
तुझको भी है पता
कैसा है ये नशा
इश्क़ कहते हैं जिसे
रूह की है वो सदा।
क्या कहूं मैं तुझे ऐ सनम
वास्ते तेरे दिल धड़के हरदम।
