उम्र बहुत कुछ छीन कर ले जाएगी,
आज को कल पर मत टालिए,
कल आ भी गया तो साथ अपने,
ढे़र सारी शर्तें लाएगा,
कल फिर ज़िम्मेदारियों के बोझ तले दबना होगा,
कुछ कह रहा है आज आपसे,
कान लगाकर सुनिए तो सही,
आज के कुछ पल आज ही जी लीजिए,
कल की रौनक नसीब मे है भी या नही,
निकाला करो थोड़ा वक्त अपने और सिर्फ अपने लिए,
वरना उम्र थकहार कर यूँही गुज़र जाएगी,
उम्र बहुत कुछ छीन कर ले जाएगी।
