सुनो ना उम्र के अँतिम पड़ाव पर,
आज फिर दोहरा रही हूँ तुम्हारी कही वो बात,
समझ गए ना,
जब तुम कहते हो प्यार से,
हाथों मे लेकर मेरा हाथ,
तुम आज भी पहले सी दिखती हो,
सच कहती हूँ,
अपने पर गुरुर आ जाता है,
झट से जाकर आइने मे,
निहारने लगती हूँ खुद को,
तुम यूँ ही मेरी तारीफ करते रहना,
मै भी ताउम्र दोहराती रहूँगी तुम्हारी कही वो बात,
सुनो ना उम्र के अंतिम पड़ाव पर।
