दिल के दर्पण में अक्सर देखी है सूरत तेरी

मैं हूं तेरा पागल, तू पगली है मेरी

तेरी एक अदा पे हो गई मन की हेरा-फेरी


आज फिर हवा ने ली है अंगड़ाई

शायद तूने हाथों है मेंहदी रचाई

कलियों के लब पे है अक्स तुम्हारा

कहीं तूने मन ही मन है मुस्कुराई

ज़ुल्फें तेरी ऐसे लहराई छा गई रात घनेरी


अधरों को छू के अब बंसी पुकारे

तुमको मन के गांव है निमंत्रण हमारे

धूप उर के उपवन में छाई है ऐसे

जैसे छांव मांगे है ज़ुल्फ़ से तुम्हारे

आके उतर जा मन के द्वारे कर न अब तू देरी

मैं हूं तेरा पागल, तू पगली है मेरी