कुछ कहना है तो कह डालो,

कल पर मत टालो,

मत बंद करो दिल के संदूक मे,

अपनी भावनाएँ अपने जज़्बात,

कह नही सकते तो लिख डालो,

कलम खुद ब खुद खोल देगी संदूक दिल का,

निकाल बाहर करेगी दबी मुचड़ी भावनाएँ जज़्बात,

संदूक हल्का हो जाएगा,

दिल का बोझ थोड़ा तो कम हो ही जाएगा,

कल पर मत टालो,

कुछ कहना है तो कह डालो।