वो रोई बहुत रोई,

आँसुओं के दरिया बह निकले,

हिचकियों से गला रुँध गया,

बाँटने गई दर्द अपना तो कानों ने सुना,

कोई कह रहा था,

घड़ियाली आँसू बहा रही है,

रुक गए कदम जम गए जहाँ के तहाँ,

समझ गई वो पगली,

दर्द कोई बाँटने की चीज़ नहीं,

दिल का एक कोना हमेशा खाली रखना चाहिए,

दर्द जब चाहे रह ले आकर,

वो रोई बहुत रोई।