एक दिन झूठ से पूछा मैंने

तुझे कौन लाया धरती पर

काश तू जन्मा ही ना होता

तो हर कोई सुख चैन से जीता

झूठ हँसा ठहाका लगाकर

बोला यह क्या कह दिया

माना मैंने सच बड़ा ही है ताकतवर

सच की ही सदा होती आई जीत है

मगर क्या तुम नहीं जानती यह कलयुग है

यहाँ झूठ का ही बोलबाला है

सीधा सादा व्यक्ति तो सच को सच

साबित करने में ही सारी उम्र गंवा देता है

और झूठ शान से अपना जीवन जीता है

कहा तो झूठ ने भी सब सही ही था

तभी दिल से आई आवाज़ झूठ चाहे जीत जाए

सच हार कर भी नहीं हारता

हाँ यही सच है

सच हार कर भी नहीं हारता