रिश्तों में प्यार हो

तो वो गहरे हो जाते हैं

उतना ही विश्वास हो

तो और भी मजबूत हो जाते हैं

रिश्तों में प्यार हो

तो सौतेले भी अपने हो जाते हैं

रहते हैं कुछ नाराज

लेकिन दूर नहीं जा पाते हैं

मनमुटाव कितने भी हो

लेकिन एक हो जाते हैं

ये रिश्ते ही होते हैं

जो वंश को आगे बढ़ाते हैं

लड़ाई-झगड़ों के बाद भी

साथ हो जाते हैं

ये रिश्ते ही होते हैं

जो दूर रहके

पास हो जाते हैं