रिश्ता मेरा तुम्हारा,
पुराना होकर भी लगता नया नया सा,
देखते ही देखते उम्र के कितने पड़ाव पार कर चुका है,
देखो ना हमारा रिश्ता मैं और तुम से
हम बन चुका है,
आज उम्र के आख़री पड़ाव पर पहुंच कर,
अपने इस रिश्ते की अहमियत समझ आने लगी है,
बेवज़ह की तकरार भी अब भाने लगी है,
दिल हमारा भावनाओं जज़्बातों की कद्र करने लगा है,
फ़िक्र इक दूजे की कुछ ज़्यादा ही सताने लगी है,
रिश्ता पुराना है मगर है ताज़गी भरा ,
निखरा निखरा गहरा गहरा,
पुराना होकर भी लगता नया नया सा,
रिश्ता मेरा तुम्हारा।
