होली के इन पावन रंग से

रंग दे मोहे साँवरिया

डाल प्रीति के रंग अनोखे

रंग दे मोरी चूनरिया


प्रीति रंग है बड़ा सुहाना

इससे रंग दे ताना बाना

इसमें रंग गई मीरा राधा

यह किस्सा जाना पहचाना

ऐसो रंग डारो रे कान्हा

छूटे न सारी उमरिया


श्याम रंग में रंगी चूनरिया

जब नरसी ने ओढ़ी

सुधि बुधि सब विसरा के

उसने प्रीति हरी से जोड़ी

देख सलोनी साँवरी सूरत

तन मन होय गयो हरिया


तेरी प्रीति को रंग श्याम है

श्याम रंग से खेलों होरी

रंग लगाओ गोरे गालन पे

कर ले वो तुम वरजोरी

बाँध प्रीति की रीति अनोखी

कर आलिंगन साँवरिया