राम हर जगह मिलेंगे !
किसी भी देश में
भले मानुष के वेश में
पिता की आज्ञा में
माता की प्रज्ञा में
भाई के प्यार में
सुखी परिवार में
पत्नी के अनुकरण में
संग जीवन- मरण में
पति के धर्म में
शबरी के बेर में
धड़कन में, दिल में
आस्था में, अटल विश्वास में
हाँ
राम नहीं मिलेंगे
तो केवल
अनीति, अनाचार, अहंकार में
बाकी इस संसार में
राम घट- घट में व्याप्त हैं
राम से ही सारी निधियाँ प्राप्त हैं
यदि
हम चाहते हैं
कि
राम हमको भी मिलें
तो आओ
राह के सब काँटे चुनके
सबका जीवन महकाने को
हम फूल- से खिलें।