अम्बे सी मूरत नहीं,
मां जैसी सूरत नहीं,
प्यार अहसास है,
नापने की जरूरत नहीं।
दुनिया को कहने दो,
धारा को बहने दो,
हम सच के साथ है,
सबको रंग बदलने दो।
वक्त कभी आता नहीं,
हमे जाना ही होता है,
कर्म से यारो तकदीर घबराती है,
मामूली नहीं,यह एक आंधी है।
दर्द से रिश्ता बनाया है,
तो दुख ही पाओगे,
बोया है बबूल जब,
तो आम कैसे खाओगे।
