पिक्चर अभी बाकी है,

माना की ज़िंदगी की आधी पिक्चर निकल चुकी है,

तो क्या हुआ आधी अभी बाकी है,

मध्यांतर तक कहानी अच्छी नही थी,

यह भी सही है,

ले सकती है कहानी कोई नया मोड़,

बदल सकती है बेहतर हो सकती है,

और अंत तक आते आते कहानी बेहतरीन बन जाए,

संभव है ऐसा भी,

तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दे हर तरफ,

अभी सही नहीं कोई निर्णय लेना,

पिक्चर अभी बाकी है।