नज़र लग जाती है खुशियों को भी,
ज़रा संभल कर इनका बखान करना,
शीशे की तरह होती हैं नाज़ुक बहुत,
चटक ना जाएं कही थोड़ा सा ध्यान रखना,
पर्दे में रहें तो ही अच्छा इन्हें मत पर्दानशीं करना,
कब झटक दे दामन यह तुम्हारा,
दामन ज़रा बचा कर रखना,
हो सके तो खुशियों के चेहरे पर,
एक काला टीका लगा कर रखना,
नज़र लग जाती है खुशियों को भी।
