नाजायज रिश्ते !!!

थोड़ा अजीब लगता है सुनने में, और इक जलन सी होती देखने में,

थोड़ा गुस्सा भी लगता है सुनने में, पर अच्छा लगता है करने में,

नाजायज रिश्ते !


एक जुर्म सा है ये ज़माने में, बहुत कुछ सहना पड़ता है साथ निभाने में,

यूँ तो हर कोई कह देता है, "गलत है ये", पर,

पड़ना हर कोई चाहता है इस आशियाने में,नाजायज रिश्ते !!!


कुछ-एक ऐसे भी हैं जो बहुत अच्छे, सच्चे हैं,

पर ये ज़रूरी नहीं की हर कोई आप जैसे ही हैं !


रखकर हथेली पे जान किसी को अपनाना पड़ता है,दिल्लगी ऐसी की हर रोज मिलने जाना पड़ता है,

चोरी-चोरी ही सही पर रिस्ता निभाना पड़ता है,औरों की नज़र में सराफ़त ना सही, कोई गम नहीं,

नाजायज ही सही, दिल्लगी को जायज बनाना पड़ता है,वही एहसास, वही तड़प, हैं सबकुछ जायज से लगते,

नाजायज रिश्ते !!!


खैरात में तो गाली भी नहीं मिलती,

फिर मुफ्त की मुहब्बत भला कैसे मिलती,

रिश्ते जायज के बड़ी मुश्किल से बनते हैं, फिर आसान कैसे होंगे नाजायज रिश्ते ?

नाजायज रिश्ते !!!


थामकर हाथ महफ़िल में चल नहीं सकते,साथ एक दूजे के खुले में निकल नहीं सकते,

सराफत लाख भरी हो औरों की नजर में, मगर,

सराफत की नजर में साथ जी नहीं सकते !

नाजायज रिश्ते !!!


मुहर समाज की कभी लगवा नहीं सकते,

पर साथ रहकर समाज में कहीं जा नहीं सकते,

क्यूंकि ये रिश्ते बदनाम हैं, नाम दिला नहीं सकते,

रिश्ते ऐसे की कभी दूर जा नहीं सकते,

नाजायज रिश्ते !!!


कुछ यूँ समझ लो की वो पास है पर मिलने जा नहीं सकते,

वो है तो अपनी मगर उसे अपना बना नहीं सकते,

दूर तो रह सकते हैं मगर बिछड़कर रह नहीं सकते,जीना होगा जाने किस हाल में कुछ कह नहीं सकते,

नाजायज रिश्ते !!!


क्या नाजायज रिश्तों का कोई वजूद नहीं होता,

क्या नाजायज रिश्ते वालों को कोई दर्द नहीं होता,

क्या नाजायज रिश्ते वालों के पास दिल नहीं होता,

क्या नाजायज रिश्ते वालों का रिश्ता रिश्ता नहीं होता ?

जायज से बेमेल ये बहकते-महकते रिश्ते !

नाजायज रिश्ते !!!


कौन है ज़माने में जिसने कुछ नाजायज ना किया,कौन है ज़माने में जो कभी औरों की खातिर ना जिया,

कौन है ज़माने में जिसने कभी इश्क़ ना कियाकौन है ज़माने में जिसने कभी अश्क़ ना पियाजाने क्यों लोग इन रिश्तों का मोल नहीं समझते,

नाजायज हैं जो वो भी इसे नाजायज ही कहते,

नाजायज रिश्ते !!!


क्या जीने को समाज की मुहर ही काफी है,

दिल नहीं, धड़कन नहीं, इंसानियत नहीं,क्या जीने को जायज ही काफी है नाजायज नहीं,

भूलकर सारे जायज लोग हैं बनाते रिश्ते,

"पुष्पक" लोग कहते "नाजायज रिश्ते"!

नाजायज रिश्ते !!!