नहीं चाहिए बेशुमार प्यार❓
चाहिए बस परवाह का एक हाथ
नहीं चाहिए जो करे प्यार की बातें हजार
चाहिए बस जिनकी हरकतों से झलक जाए प्यार
नहीं चाहिए कोई जो बोले, करता हूं मैं तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार
बस चाहिए कोई जो जता दे, उसे कितनी परवाह है मेरी
मैं खुद से ढूंढू उसे, ये भी नहीं चाहती
वो पागल, दीवाना हो मेरे लिए
यह भी नहीं चाहती
चाहती हूं बस एक साथ
वादों से ज्यादा साथ हो जिसका
बस चाहती हूं वो हाथ
मैं कोई प्यार की कविता, कहानी भी नहीं चाहती
मैं बस चाहती हूं साधारण सी जिंदगी में एक साधारण सा साथ।
