आंखों में जज्बातों के समुंदर

लबों पे मुस्कुराहट

दिल में सबके लिए प्यारी सी चाहत

खुशियों की बारिशों में गमों का बह जाना

राहत की छांव में हसरतों का संवर जाना

ख्वाबों में परिंदो की परवाज हो शामिल

जिंदगी की राहों में सुकून हो हासिल

मन की रंगोली में सजते हों सपनें

दिल की गलियों में मुस्कुराते हों अपनेे

जिंदगी का हर लम्हा गुनगुनाता हुआ

नफरत की धूप को प्यार की

बारिशों से मिटाता हुआ

उड़े उड़े मन से बिखरती

ठंडे बादलों सी राहत

दिल में सबके लिए प्यारी सी चाहत

आंखों में जज्बातों के समुंदर

लबों पर मुस्कुराहट