मुझे अपना वक्त दे दे..

वजह चाहे जो भी हो..

तुझे अपना कहने का हक दे दे।

उम्मीद नहीं किसी से अब ऐ ’सनम’

बस दो पल मुस्करा के साथ दे दे।

यूं तो सब दिखाते हैं परवाह..

अपना वो जो डूबते को हाथ दे दे।

बदल रही है हवाएं कुछ इस कदर..

बिन बादल जो मौसम को बरसात दे दे।

चलो माना अजनबी हैं हम अभी..

हो जाए पहचान जो इक मुलाकात दे दे।

बस जाऊं तेरे जहन में मैं इस तरह..

तू बस अपने में उतरने की इजाज़त दे दे।