न जमीन-जायदाद

न धन-दौलत

न आलीशान घर-बंगला

न कोई गाड़ी-घोड़ा

मेरी सम्पति है

बस, घर के एक पुराने

कमरे की एक ताक में

रखी कुछ पुस्तकों के

अंदर छुपी दौलत है

वही एकमात्र सम्पति है..