मेरे मन में बसे श्रीकृष्ण हो तुम, मेरे सब दुख का समाधान हो तुम,
चाहा है मैंने दिल से तुम्हें, मेरी दुनिया, सारा जहान हो तुम,
मेरे मन में बसे श्रीकृष्ण हो तुम.......
मुझे परवाह नहीं क्या कहते हैं सब, क्या कहते यहां लोग सदा,
मुझे परवाह है तो बस तुम्हारी कि तुम किस हाल में रहते हो, मेरे मन में बसे श्रीकृष्ण हो तुम.......
मोती सा हर बोल तुम्हारा, मन गंगा सा पावन है,
इस रिश्ते का क्या कहना, यह रिश्ता तो मनभावन है,
मेरे मन में बसे श्रीकृष्ण हो तुम.......
विश्वास सा हर रिश्ते की शुरुआत होती है,
स्नेह से मीठास, दिल से गहराई और दुआ से अरदास होती है,
मेरे मन में बसे श्रीकृष्ण है तुम.......
इस रिश्ते में ना समय की पाबंदी,ना दुनिया की होड़,
ना उम्र की जरूरत, ना कोई जोर,
मेरे मन में बसे श्रीकृष्ण हो तुम.......
मेरी हर दुआ में शामिल नाम हो तुम,
मेरे दिन के सुबह, रात की शाम हो तुम,
मेरी दुनिया तो बहुत छोटी सी है, उस दुनिया में मेरे नाम हो तुम,
मेरे मन में बसे श्रीकृष्ण हो तुम.......
हे ईश्वर, दुआ रहेगी मेरी यह बस इस रिश्ते को यूं ही बनाए रखना,
सदा फूलों सा इसे महकाये रखना,
रोज मिलना का समय मिले या ना मिले, अपने दिल में हमारी याद हमेशा बनाए रखना,
मेरे मन में बसे श्रीकृष्ण हो तुम.......
सदा सलामत रहे यह खूबसूरत रिश्ता हमारा,
कभी कोई दूर ना करें हमसे ये रिश्ता हमारा,
मेरे मन में बसे श्रीकृष्ण हो तो.......
अगले जन्म जाने हम कहां मिले, मिले या ना मिले पर
ईश्वर से मैं यही चाहूंगा कि हर जन्म में हम कही ना कही जरूर मिले,
मेरे मन में बसे श्रीकृष्ण हो तुम.......
जब किसी पर यह खयाल आता है कि क्या होगा मेरा, तुम्हारे बाद,
यह बात सोच कर दिल बड़ा घबराता है,
हे भगवान, कुछ मैंने भी अच्छा कोई काम किया हो,
तो एक बात पर रहम करना,
लंबी रहे उनकी जिंदगानी, जब तक रहे सूरज, चंदा और पानी। जब तक रहे सूरज, चंदा और पानी
मेरे मन में बसे श्रीकृष्ण हो तुम.......
