मेरे दिल की उस गहराई में
बसते हो तुम,
जिस गहराई को आज तक कोई
छू नहीं पाया।
मेरे अन्तर्मन को छूकर जहां से
तुम गुज़रते हो,
उस राह-ए-गुज़र से होकर कोई
गुज़र नही पाया।
मेरी आत्मा को तृप्ति बस तुमसे ही
मिलती है,
मेरी भावना तेरे सिवा कोई समझ
नहीं पाया।
जो प्रेम की कहानी मेरे दिल पर
अंकित है,
उसको सिवा तुम्हारे कोई पढ
नहीं पाया।