मां एक सृजन है
मां एक मंत्र हैl
मां खुशियों का संगम है
मां कभी ना थकने वाला यंत्र है
मां ने बोया मन मस्तिष्क में शिक्षा और संस्कार का बीज
मांगे दुआएं सलामती की हरदम ग्रह शांति के लिए करती अनेकों अनुष्ठान
संतान की सफलता के लिए कभी पीपल तले दीया जलाती
कभी तुलसी को जल देती
मां जिस राह से गुजरे पावन हो जाती वो राह,
अनेकों शीश नवे सम्मान में
जब मां के सपने पूरे होते
पीढ़ियों से संतान करें एक ही सवाल मां आपने किया ही क्या है
इसका उत्तर मां नहीं, मां बनकर संतानों का यही प्रश्न दोहराना ही इसका उत्तर है