मुझको जिसने जन्म दिया,
जिसने मुझ को पाल पोस कर इतना बड़ा किया,
वह महान है माँ मेरी।
मुझको जिस ने जीना सिखाया
जिसने इतना काबिल बनाया
वह महान है माँ मेरी।
जब भी माँ दूर होती है नजरों से मेरी
बार-बार याद आ जाती है माँ तेरी
वह महान है माँ मेरी।
रो उठता है दिल जब भी याद है उसकी आए
खुद को जी लेता हूं जब भी वह सामने आए
क्योंकि वह महान है माँ मेरी।
हर दुख की घड़ी से वह बचाती है मझको
दुनिया की हर खुशी देती है मुझको
वह महान है माँ मेरी।
