मैं सीता सी पतिव्रता

मैं प्रेमिका राधा सी

मैं योद्धा काली जैसी

मैं शांत हूं शिव जैसी

मुझे ना रखो किसी एक रूप में

मैं हूं समय समय पर अनेक रूप में

मैं सुंदर उर्वशी सी

मैं तपस्या तुलसी सी

और अंत में योगी शिव जैसी

मुझे ना रखो किसी एक रूप में

मैं हूं समय समय पर अनेक रूप में

मैं सादगी प्रकृति जैसी

मैं कोमल फूल जैसी

मैं कठोर पत्थर जैसी

मैं विद्वान सरस्वती जैसी

मुझे ना रखो किसी एक रूप में

मैं हूं समय समय पर अनेक रूप में