आया है फिर से मेरा लहर
गांव गांव और शहर शहर।
सब डरते हैं मुझसे, उन्हें हो ना
नाम है मेरा कोरोना।
फिर से मैं वापस आया हूं
हर जगह कोहराम मचाया हूं।
मुझसे डरते हो तो डरो
अगर बच सकते हो तो बचो।
हवा में है मेरा प्रसार
मास्क लगाना है अनिवार्य।
गर न हो दो गज की दूरी
तो मेरा पहुंचना है जरूरी।
कहता है मेरे शत्रु का एडवाइजर
प्रॉपर प्रयोग करो सेनेटाइजर।
स्कूलों से है मेरा प्यार
लेकिन चुनाव से वहिष्कार।
