मैं कौन हूं
कल भी था यह सवाल, आज भी है
क्या मैं वो हूं जो पहले थी
या वो जो अब हूं
या होगी वो, जो आने वाले कल में हूं
मैं कौन हूं
जैसे बदलता रहता है सबकुछ
मैं भी तो बदलती रहती हूं
हर पल, हर क्षण
मैं कौन हूं फिर
मैं ना वो हूं जो मैं कल थी
क्योंकि याद करूं कल तो
कोई और ही इंसान दिखता है
मैं कल जो थी वो नहीं हूं
मैं कौन हूं फिर
मैं आज हूं जो, वो कल कहां रहेगी
मेरे विचार, नजरिया सबकुछ तो बदल जायेगा
मैं कौन हूं फिर