निशब्द हूं
मौन हूं
विस्मित हूं
अचंभित हूं
या त्याग की मूर्ती हूं
या आवश्यकताओं की पूर्ती हूं
जिंदगी की लाचारी
नहीं इन शब्दों से कहीं मैं भारी हूं
असहाय नहीं
सशक्त हूं
बदल दे रुख जिंदगी का
वो वक्त हूं
ममतामई हूं
प्रेम हूं मर्यादा हूं
स्नेह का दर्पण हूं
प्रेम मोतियों की
माला हूं
तो आक्रोश की
ज्वाला हूं
धीर हूं गंभीर हूं
सहनशील हूं
स्वाभिमान हूं
मिट जाए अपनी आन पे
अपने देश का सम्मान हूं
त्याग पे बलिहारी हूं
कभी नहीं हारी हूं
क्योंकी मैं एक
सशक्त नारी हूं
