तुमसे मिलकर ऐसा लगा
जैसे तुम मेरी नदी हो,
और मैं तुम्हारा समंदर।
हम घुल गये हैं एक-दूजे में..
इस तरह कि तुम समा गयी हो मुझमें परत दर परत,
और मैं तुम में खामोशी बनकर।
कभी तुम मुझमें नजर नही आती,
और मैं तुम में दूर मौजूद किनारों की तरह।
तुम खो गयी हो मुझमें मिठास बनकर,
और मैं तुम में खारापन बनकर।
ताकि कोई न बाँध सके तुम्हें दीवारों में,
और कर सके कैद।
मैंने समेट लिया हैं तुम्हें बाहों में,
और तुम खो गयी हो मेरे दिल में।
जब भी तुम्हारा मन करता हैं मस्ती करने को,
तुम दौड़ने लगती हो मेरे दिल पर लहरें बनकर गुदगुदी करने।
