मैं आज की नारी हूँ,
कोई चाहेगा तोड़ना तोड़ ना सकेगा,
कोई चाहेगा रोकना रोक ना सकेगा मुझे,
कोई जकड़ेगा बेड़ियों में तो तोड़ डालूँगी एक झटके से,
अपनी बात कहूँगी,अपना मान स्वाभिमान ज़िंदा रखूँगी,
अपनी पहचान को कायम रखूँगी,
मैं आज की नारी हूँ,
एक गृहणी भी हूँ, स्वावलंबी हूँ,
घर बाहर दोनो को संभाल लेती हूँ,
अब मैं ना झुकूंगी इन रूढ़िवादी रीति रिवाजों का बहिष्कार करूँगी,
हिम्मत नहीं हारूँगी धीरज नहीं छोडूंगी,
मैं आज की नारी हूँ।
