मैं आज गई जंगलो में

बिताने कुछ पल और करीब से प्रकृति मां को देखने

मेरे जाते ही जहां तेज धूप थी

बादलों की वजह से छांव हो गई

मानो प्रकृति मां मेरे सिर के उपर अपना हाथ रख रही हो

और दे रही हो बहुत आशीष

जहां थी पहले गर्मी

वहां शीतल सी हवा बहने लगी

मानो प्रकृति मां खुद मेरे लिए पंखा कर रही हैं

मैं थी अकेली, पर अकेला सा लग नही रहा था

जैसी प्रकृति मां हाथ पकड़कर बोली, मैं हूं ना

मैं बैठी थी एक पत्थर पर, नीम वृक्ष के नीचे

मुझे ऐसा लगा जैसे घर में परिवार के साथ बैठी हूं