मत सोचो लोग क्या कहेंगे,

लोगों का काम है कहना,

वो तो कहते ही रहेंगे,

तुम्हें बस अपने भीतर हैं झाँकना,

लोगों को इस बात की इजाज़त हरगिज़ ना देना,

लोगों का क्या है वह तो,

पहले खटखटाएंगे दरवाज़ा तुम्हारे ज़ज़्बातों का,

फ़िर कोशिश करेंगे दीवार लाँघने की तुम्हारी भावनाओं की,

तुम अपने दरों दीवारों का ज़रा ख़्याल रखना,

मत सोचों लोग क्या कहेंगें,

लोगों का काम है कहना।